ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- एक कप मूंग दाल, एक कप चना दाल, आधा कप उरद दाल, एक चुटकी हींग
- 3 कप लौकी, कद्दूकस की हुई
- 3-4 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई, एक चम्मच अदरक, कद्दूकस किया हुआ, एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- स्वादानुसार नमक, तीन चौथाई चम्मच बेकिंग पाउडर
- 2 छोटा चम्मच जीरा, सेकने के लिए तेल
विधि
- इसके बाद इन दालों को पानी से निकाल कर मिक्सर में बारीक पीसकर पेस्ट बना लें.
- दाल के मिश्रण को किसी बर्तन में निकालकर इसमें कद्दूकस की हुई लौकी, हरी मिर्च, अदरक, नमक व लाल मिर्च पाउडर मिलाकर अच्छे से फेंटें. फिर बेकिंग पाउडर मिलाकर अच्छी तरह फिर फेंटकर चीले का मिश्रण तैयार कर लें.
- अब एक नॉनस्टिक पैन में एक बड़ा चम्मच तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें और इसमें जीरा डालकर भूनें.
- इसके बाद इसमें दाल का इतना घोल डालें कि चीला आधा सेमी. मोटा दिखाई दे और फिर ढककर 4-5 मिनट तक धीमी गैस पर सेकें.
- अब ढक्कन खोल कर चीला पलट दें और फिर से ढककर 2-3 मिनट धीमी आंच पर सेंकें. जब चीला दोनों तरफ से सुनहरा व कुरकुरा हो जाए तो इसे प्लेट में निकाल लें.
- बाकि घोल से ऐसे ही चीले सेंककर प्लेट में निकाल लें.
- आप चाहें तो गैस के दोनों बर्नर पर 2 नॉनस्टिक पैन रखकर एक समय में दो चीले बना सकते हैं.
- लौकी दाल चीला तैयार है.
- इन्हें अलग-अलग प्लेटों में निकाल कर धनिया की चटनी , मीठी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
लौकी दाल चीला एक लोकप्रिय ब्रेकफास्ट रेसिपी है, जिसे एक कप मूंग दाल, एक कप चना दाल, आधा कप उरद दाल, एक चुटकी हींग और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
लौकी दाल चीला बनाने के लिए सबसे पहले एक कप मूंग दाल, एक कप चना दाल, आधा कप उरद दाल, एक चुटकी हींग तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
लौकी दाल चीला बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह लौकी दाल चीला रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
लौकी दाल चीला बनाने के लिए एक कप मूंग दाल, एक कप चना दाल, आधा कप उरद दाल, एक चुटकी हींग के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, लौकी दाल चीला को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
लौकी दाल चीला का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
लौकी दाल चीला एक लोकप्रिय इंडियन ब्रेकफास्ट रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT