मूंग दाल चीला
Back
स्‍नैक्‍स वेज,ब्रेकफास्‍ट

मूंग दाल चीला

ब्रेकफास्‍ट में हेल्‍दी और टेस्‍टी खाना मिल जाए तो सब का मन खुश हो जाता है. मूंग दाल चीला की रेसिपी प्रोटीन, मिनरल और विटामिन से भरपूर है. आज ही इसे घर पर ट्राई करें. 

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 250 ग्राम पीली मूंग दाल
  • 1/2 कप दही
  • 50 ग्राम पालक, बारीक कटी हुई
  • 1 प्‍याज, बारीक कटा हुआ
  • 1 चम्‍मच हरा धनिया, कटा हुआ
  • 2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 1 इंच अदरक, कसी हुई
  • 3/4 चम्‍मच जीरा
  • 1/2 चम्‍मच हल्‍दी पाउडर
  • 3/4 चम्‍मच मिर्च पाउडर, नमक स्‍वादानुसार
  • 1 नींबू
  • 1/2 कप तेल 

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4

- मूंग दाल को पानी में 4-5 घंटे भिगो कर रख दें.
- फिर इसे छान कर मिक्‍सी जार में डालें और थोड़ा सा पानी डालकर गाढ़ा पीस लें.
- इस घोल को एक बड़े बॉउल में निकाल लें और फिर उसमें छोड़कर बाकी सारी सामग्री मिक्‍स कर लें. नमक को अपने स्‍वादानुसार ही डालें.
- अब गैस पर तवा चढ़ाएं और उसमें तेल डालकर गरम करें. जब तेल गरम हो जाए तो उसके ऊपर चीले का घोल
डाल कर फैलाएं.
- चीले के चारों ओर तेल डाल दें ताकि वह तवे में चिपके नहीं.
- अब चीले को दोनों साइड से कुरकुरा सेंक लें और बाकी के घोल से भी ऐसे ही चीले तैयार कर लें.
- मूंग दाल का चीला तैयार है. आप इसे तड़का दही, खट्टी मीठी चटनी या फिर सॉस के साथ भी सर्व कर सकते हैं.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (746 ratings)
4.3 avg from 746 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मूंग दाल चीला एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्‍ट रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम पीली मूंग दाल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes