ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 1 कप रवा
- 1/4 गेंहू का आटा
- 1 कप दही
- 1 छोटा चम्मच राई
- 1 कप पत्ता गोभी, बारीक कटी हुई
- 1 शिमला मिर्च, बारीक कटी हुई
- 100 ग्राम पनीर
- 1-2 चम्मच हरा धनिया, बारीक कटा हुआ
- 1-2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
- 1 चम्मच अदरक, कसी हुई
- 1/2 कप रिफाइंड तेल, नमक स्वादानुसार
विधि
- एक बाउॅल में दही, रवा और क्रश्ड किया हुआ पनीर डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- अब इसमें आटा और थोड़ा पानी डालकर इसे मिक्सी में डालकर पेसट बना लें.
- अब इस पेस्ट को बॉउल में निकाल कर इसमें सारी कटी सब्जी, नमक, अदरक और हरा धनिया डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें.
- घोल को अच्छी तरह फेंटकर 10-15 के लिए ढककर अलग रख दें.
- अब एक नॉन स्टिक पैन को गर्म करें और इसमें थोड़ा सा तेल डालकर चिकना कर लें.
- गरम पैन में राई डालकर इसे भून लें और जब यह चटकने लगे तो इसे तैयार चीला पेस्ट में डाल दें.
- अब पैन में चमचे की सहायता से घोल डालें और इसे हल्का मोटा और गोल चीला फैला दें.
- चीले के किनारों और चीले पर थोड़ा सा तेल लगाएं और इसे मीडियम आंच में पकाएं.
- जब चीला एक साइड से पक जाए तो इसे दूसरी तरफ से भी इसी तरह सेंक लें.
- बाकी के पेस्ट से भी इसी तरह चीले तैयार करें.
- गरमागर्म चीलों को नमकीन छाछ या फिर अपनी पसंद की चटनी के साथ सर्व करें.
ध्यान दें:
- चीले का पेस्ट बनाते समय पानी की मात्रा का ध्यान रखें ताकि पेस्ट न ज्यादा गाढ़ा हो न
ज्यादा पतला.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
हेल्दी रवा चीला एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्ट रेसिपी है, जिसे 1 कप रवा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
हेल्दी रवा चीला बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप रवा तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
हेल्दी रवा चीला बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह हेल्दी रवा चीला रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
हेल्दी रवा चीला बनाने के लिए 1 कप रवा के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, हेल्दी रवा चीला को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
हेल्दी रवा चीला का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
हेल्दी रवा चीला एक लोकप्रिय इंडियन वेज,ब्रेकफास्ट रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT