बेसन का चीला

बेसन का चीला

नाश्ते में झटपट तैयार करें बेसन का चीला. इसे बनाना बहुत आसान है, और इसका स्वाद सभी को बेहद पसंद आएगा.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कप बेसन, एक प्याज कटा हुआ
  • 2 हरी मिर्च कटी हुई, एक टमाटर कटा हुआ, एक छोटा चम्मच चाट मसाला, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा कप बारीक कटी हरी धनिया
  • स्वादानुसार नमक, तेल

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4
- एक बर्तन में बेसन छान लें. इसमें प्याज, हरी मिर्च, हरी धनिया, टमाटर, लाल मिर्च, चाट मसाला और नमक डालकर मिक्स करें.
- अब बेसन में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर, इसका घोल तैयार कर लें.
- इसके बाद गैस पर नॉन स्टिक तवा गर्म करें. तवे पर तेल डालकर इसे चिकना कर लें.
- फिर तवे पर बेसन का घोल डालकर, इसे चमचे से गोल और पतला फेलाएं.
- अब चीले की ऊपरी सतह पर भी तेल डालकर, इसे पलट दें.
- चीला दोनों तरफ से सेक लें. इसे प्लेट में निकाल लें. इसी तरह सभी चीले बनाएं.
- लीजिए तैयार हैं बेसन के चीले. इन्हें सॉस या चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (828 ratings)
4.2 avg from 828 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बेसन का चीला एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप बेसन, एक प्याज कटा हुआ और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes