Full Version →

चाय के साथ मजेदार लगेगी लौकी कोथिंबीर वडी, जानें रेसिपी

स्‍नैक्‍स वेज

लौकी कोथिंबीर वडी एक बहुत स्वादिष्ट पकवान है. जिसे बेसन, लौकी और कुछ मसालों को मिलाकर बनाया जाता है. इसे स्नैक्स में भी खाया जा सकता है और इसकी सब्जी भी बनाई जा सकती है. यह महाराष्ट्र और गुजरात में खूब बनाई और खाई जाती है.

Servings
2 - 4

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    लौकी कोथिंबीर वडी बनाने के लिए सबसे पहले बाउल में बेसन और सूजी डालकर अच्छे मिक्स कर लें.
  2. 2
    अब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालते हुए इसका एक गीढ़ा घोल बना लें.
  3. 3
    जब घोल तैयार हो जाए तो हरी मिर्च, अदरक, नींबू का रस, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, गरम मसाला, नमक, धनियापत्ती, लौकी और अजवाइन डालकर सारी सामग्री को अच्छे से मिला लें.
  4. 4
    अब मीडियम आंच पर एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें .
  5. 5
    तेल के गर्म होते ही जीरा, सरसों और हींग चटकाए.
  6. 6
    मसालों के चटकते ही मिश्रण डालकर लगातार चलाते हुए पकाएं .
  7. 7
    मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक की  गाढ़ा न हो जाए .
  8. 8
    जब मिश्रण आटे के जैसा हो जाए और कड़ाही छोड़ने लगे तो आंच बंद कर दें और समझ जाएं मिश्रण तैयार हो चुका है.
  9. 9
    अब गर्मागर्म मिश्रण को एक तेल लगी थाली या ट्रे में निकाल कर बराबर फैला लें.
  10. 10
    इसे रूम टेंपरेचर या फ्रिज में 30 मिनट के लिए रख दें.
  11. 11
    तय समय बाद लौकी कोथिंबीर वड़ी को चाकू छोटे टुकड़ों में काट लें.
  12. 12
    तैयार है लौकी कोथिंबीर वडी चाहें तो इसे तलकर या बिना तले ही खा सकते हैं.
  13. 13
    photo -sanjeevkapoor.com
#how to make loki Kothimbir Vadi recipe in hindi #kothimbir vadi recipe in marathi by madhura #kothimbir vadi in marathi #kothimbir vadi recipe madhura #kothimbir vadi recipe in marathi step by step #kothimbir vadi recipe in hindi #kothimbir vadi nagpur s
View Full Version