Full Version →

मसाला हॉट डॉग बन

स्‍नैक्‍स वेज

चाय के साथ अगर कुछ स्पाइसी और हैवी चाहते हैं तो मसाला हॉट डॉग बन ट्राई करें. इसे बनाना जितना आसान है टेस्ट उतना ही लाजवाब है...

Servings
2 - 4
★ 3.8
Rating
38 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक मध्यम आंच पर एक फ्राई रखें और इसमें मक्खन डालकर गर्म कर लें.
  2. 2
    जब मक्खन पिघल जाए तो इसमें जीरा डालें और इसके बाद प्याज डालकर पका लें.
  3. 3
    इसके बाद इसमें टमाटर, गार्लिक पेस्ट, लाल मिर्च पेस्ट, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, पाव-भाजी मसाला, शिमला मिर्च और नमक डालकर पकाएं.
  4. 4
    (पाव-भाजी मसाला कैसे बनाएं)
  5. 5
    5 मिनट पकाने के बाद इसमें नींबू का रस और धनियापत्ती छिड़कें और 4-5 मिनट तक पकाकर आंच बंद कर दें.
  6. 6
    अब को बीच से फाड़कर इसमें तैयार किया मसाला भरें.
  7. 7
    मध्यम आंच पर एक फ्राई पैन में मक्खन डालकर गर्म करें.
  8. 8
    जब मक्खन पिघल जाए तो इसमें पाव-भाजी मसाला और धनियापत्ती डालें.
  9. 9
    इसके बाद इसमें मसालेवाले बन को भरावन की तरफ से पैन में रखकर फ्राई कर लें.
  10. 10
    ऐसे ही सभी हॉट डॉग बन फ्राई कर लें.
  11. 11
    लीजिए तैयार है आपका मसाला हॉट डॉग बन. इसे गर्मागर्म सर्व करें और खुद भी चाय के साथ लुत्फ लें.
#masala hot dog buns #hot dog buns #bun masala fry #indian kitchen #indian recipes #how to make masala hot dog bun recipe in hindi #how to make paav bhaji masala recipe in hindi #indori hot dog
View Full Version