सर्दियों के मौसम में कटलेट या पकौड़े खाने बड़ा मन करता है, लेकिन ये सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होते हैं. इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं ऐसे मेथी कटलेट की रेसिपी जिसमें बाजरे का आटा, ज्वार का आटा जैसी कई चीजों का मिश्रण है. इसलिए ये स्वादिष्ट होने के साथ ही हेल्दी भी है.
Servings
2 - 4
★ 3.9
Rating
7 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
1 कप मेथी
1 कप बाजरे का आटा
1/4 कप ज्वार का आटा
1 टेबलस्पून बेसन
1/4 टीस्पून हींग
1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1/4 कप दही
1 टीस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
1 हरी मिर्च कटी हुई, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
मेथी कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले मेथी को धोकर बारीक काट लें.
2
अब एक बर्तन में बाजरे का आटा, ज्वार का आटा, बेसन, मेथी, हींग, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, अदरक-लहसुन का पेस्ट, दही, नमक और तेल डालकर मिक्स कर लें.
3
थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंद लें.
4
अब इनकी लोइयां तोड़कर टिक्की बना लें.
5
मीडियम आंच पर एक तवे/पैन पर तेल गर्म करने के लिए रख दें.
6
तेल के गरम होते ही सभी टिक्कियां दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक सेंक लें.
7
तैयार है मेथी कटलेट. चटनी के साथ सर्व करें.
#methi cutlet#methi cutlet recipe#cutlet recipe#methi cutlet recipe#methi bajra cutlet#recipe#how to make methi cutlet#how to make methi cutlet#methi recipe cutlet in hindi#indian recipes#methi cutlet snacks