ऐसे बनाएं मेथी के लजीज कटलेट

ऐसे बनाएं मेथी के लजीज कटलेट

सर्दियों के मौसम में कटलेट या पकौड़े खाने बड़ा मन करता है, लेकिन ये सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होते हैं. इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं ऐसे मेथी कटलेट की रेसिपी जिसमें बाजरे का आटा, ज्वार का आटा जैसी क

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कप मेथी
  • 1 कप बाजरे का आटा
  • 1/4 कप ज्वार का आटा
  • 1 टेबलस्पून बेसन
  • 1/4 टीस्पून हींग
  • 1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/4 कप दही
  • 1 टीस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 1 हरी मिर्च कटी हुई, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- मेथी कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले मेथी को धोकर बारीक काट लें.
- अब एक बर्तन में बाजरे का आटा, ज्वार का आटा, बेसन, मेथी, हींग, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, अदरक-लहसुन का पेस्ट, दही, नमक और तेल डालकर मिक्स कर लें.
- थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंद लें.
- अब इनकी लोइयां तोड़कर टिक्की बना लें.
- मीडियम आंच पर एक तवे/पैन पर तेल गर्म करने के लिए रख दें.
- तेल के गरम होते ही सभी टिक्कियां दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक सेंक लें.
- तैयार है मेथी कटलेट. चटनी के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (7 ratings)
3.9 avg from 7 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाएं मेथी के लजीज कटलेट एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप मेथी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes