Full Version →

मेथी मुठिया

स्‍नैक्‍स वेज,ब्रेकफास्‍ट

सर्दियों में चाय के साथ गरमागर्म स्नैक्स मिल जाए तो मौसम का मजा दोगुना हो जाता है तो क्यों न आज बनाई जाए मेथी मुठिया की रेसिपी...

Servings
2 - 4
★ 4.1
Rating
145 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले गेहूं, बेसन और मक्का के आटे को एक साथ मिला लें.
  2. 2
    फिर उसमें नमक, हींग और मोयन डालकर हाथों से अच्छी तरह मिलाएं.
  3. 3
    अब मेथी को धो लें. मेथी और लाल मिर्च आटे में मिला दें.
  4. 4
    अदरक-हरी मिर्च को दरदरा पीस कर आटे में मिला दें.
  5. 5
    अब आटे को गूंथकर छोटे-छोटे मुठिए बना लें.
  6. 6
    इसके बाद एक पैन को आधा पानी से भरकर उबालने रख दें.
  7. 7
    जब पानी उबलने लगे तब ऊपर से छलनी रखें और मुठिए जमा कर ढक दें.
  8. 8
    मुठिए भाप में पक जाने के बाद उसे दो टुकड़ों में काटें .
  9. 9
    अब एक कड़ाही में तेल गर्म करके राई-जीरा, तिल्ली डालें और 1 कटी हरी मिर्च मुठियों पर डालें.
  10. 10
    खाने में पौष्टिक और कम फैट वाले मुठिए हरी चटनी या कढ़ी के साथ परोसें. 
#methi muthia recipe in hindi #methi muthia #methi muthia recipe
View Full Version