मेथी मुठिया
Back
स्‍नैक्‍स वेज,ब्रेकफास्‍ट

मेथी मुठिया

सर्दियों में चाय के साथ गरमागर्म स्नैक्स मिल जाए तो मौसम का मजा दोगुना हो जाता है तो क्यों न आज बनाई जाए मेथी मुठिया की रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 250 ग्राम बारीक कटी हुई मेथी
  • 200 ग्राम गेहूं का आटा
  • 100 ग्राम मक्का आटा
  • 100 ग्राम बेसन
  • 2-3 हरी मिर्च, एक अदरक का टुकड़ा
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, चुटकी भर हींग, आधा चम्मच राई-जीरा, तेल, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले गेहूं, बेसन और मक्का के आटे को एक साथ मिला लें.
- फिर उसमें नमक, हींग और मोयन डालकर हाथों से अच्छी तरह मिलाएं.
- अब मेथी को धो लें. मेथी और लाल मिर्च आटे में मिला दें.
- अदरक-हरी मिर्च को दरदरा पीस कर आटे में मिला दें.
- अब आटे को गूंथकर छोटे-छोटे मुठिए बना लें.
- इसके बाद एक पैन को आधा पानी से भरकर उबालने रख दें.
- जब पानी उबलने लगे तब ऊपर से छलनी रखें और मुठिए जमा कर ढक दें.
- मुठिए भाप में पक जाने के बाद उसे दो टुकड़ों में काटें .
- अब एक कड़ाही में तेल गर्म करके राई-जीरा, तिल्ली डालें और 1 कटी हरी मिर्च मुठियों पर डालें.
- खाने में पौष्टिक और कम फैट वाले मुठिए हरी चटनी या कढ़ी के साथ परोसें.

 

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (145 ratings)
4.1 avg from 145 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मेथी मुठिया एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्‍ट रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम बारीक कटी हुई मेथी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes