अक्सर बच्चे खाना खाने में नखरे करते हैं. ऐसे में उन्हें बनाकर खिलाएं मेथी पौकेट जो खाने में टेस्टी होने के साथ हेल्दी होते हैं. यह इतने स्वादिष्ट होते हैं कि बच्चे इसे एक बार खाकर बार-बार खाना चाहेंगे.
Servings
1 - 2
★ 2.3
Rating
4 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
1 कप गेहूं का आटा
1 कप मेथी (कटी हुई)
1/2 कप आलू (कटे हुए)
1 टीस्पून राई
1 टीस्पून चाट मसाला
1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
1/4 टीस्पून गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, रिफाइंड तेल जरूरत के अनुसार, पानी जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच पर एक पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रखें.
2
तेल के गरम होते ही इसमें जीरा डालकर चटकाएं.
3
राई चटकने के बाद मेथी और आलू डालकर हल्का भून लें.
4
जब मेथी का सारा पानी सूख जाए तब हल्दी पाउडर, नमक, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला डालकर मिलाएं.
5
सभी चीजों के पक जाने के बाद गैस बंद कर दें और स्टफिंग को ठंडा होने के लिए रख दें.
6
एक बर्तन में आटा और नमक डालकर मिलाएं और थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंद लें.
7
आटे की लोई तोड़कर सूखा आटा लगाएं और चौकोर आकार में रोटी बेल लें.
8
रोटी के बीच में स्टफिंग का एक चम्मच रख दें.
9
रोटी को पौकेट का रूप देने के लिए पहले दोनों तरफ से मोड़ें फिर किनारों को भी मोड़कर हल्के हाथ से दबा दें.
10
अब सूखा आटा लगाकर चौकोर शेप में रोटी को बेल लें.
11
मीडियम आंच पर तवे पर हल्का घी लगाकर चिकना कर लें.
12
इस पर पॉकेट रखकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें.
13
तैयार है मेथी पौकेट. इसे चटनी, सॉस या दही के साथ सर्व करें.
#methi pocket#easy methi pocket#tasty methi pocket#home made methi pocket#methi pocket in hindi#methi pocket banae vidhi#how to make methi pocket in hindi#how to make methi pocket