चाय समोसे की जुगलबंदी तो सभी को भाती है. ऐसे में कहीं आलू के समोसे पसंद किए जाते हैं तो कहीं पनीर का स्वाद लोगों को समोसे खाने पर मजबूर कर देता है. पर आज इन सबसे हटकर हम बता रहे हैं मिक्स वेज समोसे जिनका खाने में कोई तोड़ नहीं है.
Servings
2 - 4
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
1 कप मैदा
2 उबले आलू
1/4 कप पनीर
1/4 कप प्याज
1/4 कप मटर
1/4 कप गाजर
1/4 कप पत्तागोभी
1/4 कप बीन्स
1/4 कप फूलगोभी
1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1/4 टीस्पून जीरा
1 टीस्पून धनिया पाउडर
1 टीस्पून चाट मसाला
1 टीस्पून गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
2
इसमें जीरा डालकर तड़काएं.
3
फिर पनीर छोड़कर सभी सब्जियां डालकर नरम होने तक पकाएं.
4
सब्जियों के नरम होने पर इसमें पनीर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, चाट मसाला, गरम मसाला और नमक मिलाकर गैस बंद कर दें.
5
समोसे का भरावन तैयार है.
6
एक बाउल में मैदा, नमक और थोड़ा सा पानी डालकर आटा गूंद लें.
7
गूंदे हुए आटे को कुछ देर के लिए अलग रख दें.
8
अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लें.
9
एक लोई को पूरी जितना बेलकर भरावन का एक चम्मच इसमें रख दें और समोसे की शेप में तिकोना मोड़ कर पैक कर दें.
10
तेज आंच पर एक कड़ाही में तेल गरम करने के लिए रख दें.
11
तेल में समोसे डालकर सुनहरा होने तक तल लें. ध्यान रहे समोसे तलते समय आंच को मीडियम कर लें.
12
इसी तरह से सारे समोसे तल लें.
13
तैयार है मिक्स वेज समोसे. चाय के साथ सर्व करें.
#mix veg samose#easy mix veg samose#tasty mix veg samose#home made mix veg samose#mix veg samose bnae vidhi#mix veg samose in hindi#how to make mix veg samose in hindi#how to make mix veg samose