अक्सर रात या फिर दोपहर की सब्जियां बच जाती हैं. कई लोग या तो इसे दोबारा गर्म कर खाते हैं या फिर फेंक देते हैं, लेकिन अगर इससे टेस्टी कटलेट बन जाएं तो सभी मजे से खाएंगे...
Servings
4 - 6
★ 4.1
Rating
294 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 - 6
2 कटोरी बची सब्जियां
2 आलू उबला और मैश किया हुआ
1 छोटा चम्मच अदरक, कद्दूकस
2-3 हरी मिर्च, बारीक कटी
1 बड़ा चम्मच हरी मिर्च, बारीक कटी
2 बड़ा कप ब्रेड क्रम्ब्स या आवश्यकतानुसार
स्वादानुसार नमक, फ्राई करने के लिए तेल
🍳 विधि
1
अगर सब्जी ज्यादा रसीली है तो इसका पानी निकाल लें.
2
एक बाउल लें और इसमें बची सब्जी, मैश किया आलू, अदरक, मिर्च, धनियापत्ती व स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
3
अब हथेलियों में थोड़ा-सा पानी लगाएं और मिश्रण से लोई लेकर कटलेट बना लें.
4
एक फ्राई पैन में तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म होने के लिए रख दें.
5
जब तक तेल गर्म हो रहा है तब तक कटलेट्स को ब्रेड क्रम्ब्स में लेपटकर प्लेट में रख लें.
6
तेल में डालकर कटलेट्स को डीप फ्राई कर इन्हें किचन पेपर में निकाल लें ताकि इनका अतिरिक्त तेल निकल जाए.
7
गर्मागर्म कटलेट को चटनी के साथ सर्व करें और खुद भी खाएं.
8
नोट-
9
सब्जी का बचा पानी आप आटा गूंदने में कर सकते हैं.
#mixed veg cutlet#leftover vegitables cutlet#cutlet#veg cutlet#leftover recipes#leftover dishes#how to make mixed veg cutlet recipe in hindi#indian recipes#indian kitchen#mixed veg tikki