बची सब्जी से बनाएं कटलेट

बची सब्जी से बनाएं कटलेट

अक्सर रात या फिर दोपहर की सब्जियां बच जाती हैं. कई लोग या तो इसे दोबारा गर्म कर खाते हैं या फिर फेंक देते हैं, लेकिन अगर इससे टेस्टी कटलेट बन जाएं तो सभी मजे से खाएंगे...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • 2 कटोरी बची सब्जियां
  • 2 आलू उबला और मैश किया हुआ
  • 1 छोटा चम्मच अदरक, कद्दूकस
  • 2-3 हरी मिर्च, बारीक कटी
  • 1 बड़ा चम्मच हरी मिर्च, बारीक कटी
  • 2 बड़ा कप ब्रेड क्रम्ब्स या आवश्यकतानुसार
  • स्वादानुसार नमक, फ्राई करने के लिए तेल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 4 - 6
- अगर सब्जी ज्यादा रसीली है तो इसका पानी निकाल लें.
- एक बाउल लें और इसमें बची सब्जी, मैश किया आलू, अदरक, मिर्च, धनियापत्ती व स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- अब हथेलियों में थोड़ा-सा पानी लगाएं और मिश्रण से लोई लेकर कटलेट बना लें.
- एक फ्राई पैन में तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म होने के लिए रख दें.
- जब तक तेल गर्म हो रहा है तब तक कटलेट्स को ब्रेड क्रम्ब्स में लेपटकर प्लेट में रख लें.
- तेल में डालकर कटलेट्स को डीप फ्राई कर इन्हें किचन पेपर में निकाल लें ताकि इनका अतिरिक्त तेल निकल जाए.
- गर्मागर्म कटलेट को चटनी के साथ सर्व करें और खुद भी खाएं.

नोट-
- सब्जी का बचा पानी आप आटा गूंदने में कर सकते हैं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (294 ratings)
4.1 avg from 294 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बची सब्जी से बनाएं कटलेट एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कटोरी बची सब्जियां और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,स्‍टार्टर्स खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes