भुट्टे की सब्जी
भुट्टे के पकौड़े खाए हैं. भुट्टे का कीस खाया होगा पर क्या कभी ट्राई किया है भुट्टे की सब्जी. नहीं न. तो यहां सीखें इसकी लजीज सब्जी बनाना...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 6 servings
- 4 कच्चे भुट्टे
- 1 छोटा चम्मच अदरक पेस्ट
- 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- 6 बड़ा चम्मच तेल या घी
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 4 काली मिर्च
- 4 लौंग
- 1-1 दालचीनी व तेज पत्ता, आधा कप खट्टा दही
- 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
- 2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा कप दूध, आधा कप मलाई
- 1 छोटा चम्मच चीनी
- स्वादानुसार नमक
- 1 चौथाई छोटा चम्मच गरम मसाला
- 2 छोटा चम्मच धनिया, बारीक कटा
विधि
- एक कूकर में घी डालकर मध्यम आंच में गर्म करें. जब घी गर्म हो जाए तो इसमें जीरा, काली मिर्च, लौंग, दाल चीनी व तेज पत्ता डालकर तड़का लें.
- अब इसमें अदरक का पेस्ट डालकर हल्का भूरा होने तक भूनें.
- दही में धनिया, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिलाएं. तैयार मिश्रण धनिया पत्ती के साथ पकाएं. जब ग्रेवी घी छोड़ने लगे तो इसमें भुट्टे और भुट्टे के दाने डालें.
- लगातार चलाते हुए 5-6 मिनट तक पकाएं.
- फिर इसमें दूध, मलाई व चीनी डालकर मिक्स करें. अब एक कटोरी पानी डालकर कूकर का ढक्कन बंदकर 3-4 सीटी लगाएं.
- सीटी लगने के बाद कूकर को ठंडा होने के बाद खोलें और इसमें गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाकर 1-2 मिनट तक पकाकर आंच बंद कर दें.
- धनिया से गार्निश कर इसे तंदूरी रोटी के साथ सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
भुट्टे की सब्जी एक लोकप्रिय दाल-सब्जी रेसिपी है, जिसे 4 कच्चे भुट्टे और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
भुट्टे की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले 4 कच्चे भुट्टे तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
भुट्टे की सब्जी बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह भुट्टे की सब्जी रेसिपी लगभग 4 - 6 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
भुट्टे की सब्जी बनाने के लिए 4 कच्चे भुट्टे के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, भुट्टे की सब्जी को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
भुट्टे की सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
भुट्टे की सब्जी एक लोकप्रिय इंडियन दाल-सब्जी रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT