इन टिप्स से आप कूकर में बना सकती हैं तंदूरी रोटी

इन टिप्स से आप कूकर में बना सकती हैं तंदूरी रोटी

कई सब्ज‍ियों व दाल के साथ तंदूरी रोटी खाने का ही मजा आता है. वैसे बिना तंदूर के भी यह रोटी तैयार की जा सकती है. जानें तरीका :

ADVERTISEMENT

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- दो कटोरी आटा लें और इसे एक बड़े बर्तन में नर्म गूंद लें. चाहें तो इसमें थोड़ा घी मिला सकते हैं.
- आटा तैयार हो जाए तो इसे गीले कपड़े से ढककर आधे से एक घंटे के लिए रख दें.
- गैस ऑन करें और इस पर कूकर को उलटा रख दें. जब कूकर गर्म हो जाए तो आंच एकदम कम कर दें.
- आटे की लोई बनाएं. ध्यान रखें कि इसमें आपको सूखा आटा (पलेथन) का इस्तेमाल नहीं करना है.
- हाथ में थोड़ा पानी लें. लोई को दोनों हाथों में लेकर और किनारों से दबाते हुए चपटा कर लें.
- यह रोटी तवे पर बनने वाली रोटी से थोड़ी मोटी रहेगी.
- अब रोटी की एक तरफ पानी लगाएं और गर्म कूकर की एक साइड पर चिपका दें.
- अब रोटी के दूसरी ओर पानी लगाएं और कूकर को कम आंच पर उलटा करके रख दें.
- 2-4 मिनट के अंदर रोटी तैयार होगी. मक्खन या घी लगाकर इसे परोसें.

ध्यान दें :
- शुरुआत में एक समय पर एक ही रोटी बनाएं. प्रैक्ट‍िस हो जाने के बाद आप 3 या 4 रोटी एक साथ बना सकते हैं.
- तेज आंच से कूकर जल सकता है. तो रोटी बनाते समय आंच पर नियंत्रण रखें. या पुराना कूकर इसके लिए इस्तेमाल में लाएं.
- कूकर अगर गहरा होगा तो रोटी बनाने में आसानी होगी.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (1316 ratings)
4.2 avg from 1316 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

इन टिप्स से आप कूकर में बना सकती हैं तंदूरी रोटी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे इन टिप्स से आप कूकर में बना सकती हैं तंदूरी रोटी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes