बेसन की रोटी
रोटी में मसालेदार टेस्ट डालने के लिए ट्राई करें बेसन रोटी की यह रेसिपी. इसका स्वाद सभी को भाएगा.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 2 servings
- 1 कप बेसन
- 1 कप गेहूं का आटा, नमक स्वादानुसार, लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार
- 2 हरी मिर्च कटी हुई
- 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया बारीक कटा
- 1 छोटा चम्मच पिसा अनारदाना
- 1 छोटा चम्म्च जीरा (चाहें तो)
- 1 छोटा चम्मच साबुत सूखा धनिया (चाहें तो)
- 2 प्याज बारीक कटे, आटा गूंदने के लिए पानी, रोटी तैयार करने के लिए तेल या घी
विधि
- बीच में थोड़ी जगह बनाएं और उसमें थोड़ा तेल या घी डालकर गूंद लें.
- अब इसमें जरूरत के हिसाब से थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए नर्म आटा तैयार कर लें. कुछ देर तक इसे अच्छी तरह गूंदें.
- अब हल्का गीला कपड़ा डालकर इसे करीब आधे घंटे के लिए ढक कर रख दें.
- अब इस आटे की लोई बनाएं और गोल बेल लें. इतना आटा लें कि मध्यम आकार की रोटी तैयार हो जाए.
- तवा गर्म करें और उस पर हल्का तेल या घी लगाएं.
- बेली हुई रोटी इस पर डालें और दोनों तरफ से घी या तेल लगाते हुए अच्छी तरह सेंक लें.
- इसी तरह बाकी आटे से भी रोटी तैयार करें. ध्यान दें कि यह फूलेगी नहीं.
- बेसन की रोटी को साग, हरी सब्जी, चटनी, अचार या दही के साथ परोसें. यह हर चीज के साथ बेहतरीन स्वाद देगी.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
बेसन की रोटी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप बेसन और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
बेसन की रोटी बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप बेसन तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
बेसन की रोटी बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह बेसन की रोटी रेसिपी लगभग 1 - 2 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
बेसन की रोटी बनाने के लिए 1 कप बेसन के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, बेसन की रोटी को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
बेसन की रोटी का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
बेसन की रोटी एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT