मलाई के लड्डू

मलाई के लड्डू

डिजर्ट में कुछ स्पेशल सर्व करना है तो बनाएं मलाई के स्वादिष्ट लड्डू. इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री किचन में आसानी से मिल जाएंगी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 लीटर दूध (फुल क्रीम)
  • 5 बड़े चम्मच चीनी, पिसी हुई, आधा चम्मच इलायची पाउडर
  • 2.5 बड़े चम्मच नींबू का रस, एक चुटकी केसर
  • 6 बादाम, कटे हुए

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
- भारी तले के बर्तन में दूध डालकर गैस पर गर्म करने रखें.
- जब दूध में उबाल आ जाए तो आंच धीमी करें, फिर दूध में एक बड़ा चम्मच नींबू का रस डालकर चलाएं.
- अगर दूध न फटे तो इसमें बचा हुआ नींबू का रस डालें और चलाएं.
- जब दूध फट जाए तो इसे 2 मिनट धीमी आंच पर पकाएं और गैस बंद कर दें.
- अब दूसरे बर्तन पर छलनी लगाकर इसमें फटा दूध छान लें.
- इसके बाद फटा दूध और उससे निकले पानी का 1/3 हिस्सा कड़ाही में डालकर इसे गैस पर धीमी आंच पर पकाएं.
- इसे तब तक पकाएं जब तक फटे दूध का सारा पानी सूख न जाए. मिश्रण को बीच-बीच में चलाते रहें.
- जब फटे दूध का सारा पानी सूख जाए तो गैस बंद कर दें.
- अब फटे दूध में इलायची पाउडर और केसर डालकर मिलाएं.
- जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो बादाम और पिसी चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- अब हथेलियों में घी लगाकर फटे दूध का थोड़ा मिश्रण लें और लड्डू बनाकर प्लेट में रखें.
- इसी तरह सारे मिश्रण से लड्डू बना लें.
- तैयार हैं मलाई के लड्डू. इन्हें एयर टाइट डिब्बे में रखकर फ्रिज में स्टोर करें. लड्डूओं को बादाम के टुकड़ों से सजाकर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (324 ratings)
4.3 avg from 324 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मलाई के लड्डू एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 लीटर दूध (फुल क्रीम) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes