सुबह का नाश्ता हो या फिर शाम का नाश्ता हर कोई चाहता है यह स्वादिष्ट होने के साथ हेल्दी भी होना चाहिए. ऐसे में मूंग दाल ढोकला बहुत ही अच्छा ऑप्शन है. तो आइए जानते हैं इसकी रेसिपी.
Servings
1 - 2
★ 3
Rating
4 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
मिश्रण के लिए
3/4 कप पीली मूंग दाल
1 टीस्पून हरी मिर्च
1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर, एक चुटकी हींग
1 टेबलस्पून बेसन
1 टेबलस्पून तेल
2 टेबलस्पून दही
1 1/2 टीस्पून इनो फ्रूट सॉल्ट
1 टेबलस्पून चीनी, नमक स्वादानुसार, तड़के के लिए
1 टीस्पून राई
8-10 करी पत्ता
1 टेबलस्पून तेल, हरी मिर्च
🍳 विधि
1
सबसे पहले ग्राइंडर जार में मूंग दाल, हरी मिर्च और थोड़ा पानी डालकर पेस्ट बना लें.
2
अब एक बर्तन में पेस्ट, बेसन, चीनी, हींग, नमक, तेल, हल्दी पाउडर और दही डालकर मिक्स करें और 30 मिनट के लिए रख दें.
3
इस बीच मीडियम आंच पर गहरे तले वाले बर्तन में पानी गर्म करने के लिए रख दें.
4
अब ढोकले के सांचे में तेल लगाएं.
5
तय समय के बाद बैटर में ईनो डालकर मिक्स कर इसे सांचे में डाल दें.
6
सांचे को गहरे तले वाले बर्तन में रखकर ढक्कन लगाएं और 15 मिनट तक पकाएं.
7
तय समय के बाद गैस बंद कर ढोकले को प्लेट पर निकाल लें.
8
दूसरी ओर तड़के के लिए मीडियम आंच पर पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें.
9
इसमें राई, करी पत्ता और हरी मिर्च डालकर तड़काएं.
10
तैयार तड़के को ढोकले पर डाल दें.
11
तैयार है मूंग दाल ढोकला. चटनी के साथ गरमागरम सर्व करें.
#moong dal dhokla#easy moong dal dhokla#tasty moong dal dhokla#home made moong dal dhokla#moong dal dhokla bnae vidhi#moong dal dhokla in hindi#how to make moong dal dhokla in hindi#how to make moong dal dhokla