Full Version →

स्नैक्स में बेस्ट हैं ये मूंग दाल के पकौड़े

स्‍नैक्‍स वेज

स्नैक्स में अगर मूंग दाल के पकौड़े और हरी चटनी मिल जाए तो क्या ही कहने. जी हां, वही मूंग दाल के क्रिस्पी पकौड़े जिन्हें खाने के लिए आप मार्केट के चक्कर काटते हैं पर आज की हमारी इस रेसिपी के बाद आप अपने घर पर ही आसानी से मूंग दाल के पकौड़े बना सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी.

Servings
2 - 4
★ 4.6
Rating
5 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले मूंग दाल धोकर 4-5 घंटों के लिए पानी में भिगोकर रख दें.
  2. 2
    इस बीच एक ग्राइंडर जार में हरा धनिया, हरी मिर्च और थोड़ा सा पानी डालकर पेस्ट बना लें.
  3. 3
    तैयार पेस्ट को कटोरी में निकालकर इसमें इमली का पानी, जीरा पाउडर, काला नमक और सफेद नमक डालकर मिक्स करें.
  4. 4
    तैयार है हरी चटनी.
  5. 5
    तय समय के बाद मूंग दाल का पानी निकाल लें.
  6. 6
    अब एक ग्राइंडर जार में मूंग दाल, जीरा और कसूरी मेथी डालकर दरदरा पीस लें. ध्यान रहे दाल का पेस्ट नहीं बनाना है.
  7. 7
    अब दाल के पेस्ट में लाल मिर्च पाउडर, प्याज, बेकिंग सोडा और नमक डालकर मिक्स कर लें.
  8. 8
    मीडियम आंच में एक पैन में तेल डालकर गरम करें.
  9. 9
    तेल के गरम होते ही दाल के मिश्रण में से थोड़ा-थोड़ा भाग लेकर पकौड़े बनाते हुए तेल में डालते जाएं और सुनहरा होने तक तल लें.
  10. 10
    इसी तरह से सारे पकौड़े तल लें.
  11. 11
    तैयार है मूंगदाल के पकौड़े. हरे धनिये की चटनी  के साथ सर्व करें.
#moong dal ke pakode #easy moong dal ke pakode #tasty moong dal ke pakode #home made moong dal ke pakode #moong dal ke pakode bnae vidhi #moong dal ke pakode in hindi #how to make moong dal ke pakode in hindi #how to make moong dal ke pakode
View Full Version