स्नैक्स में बेस्ट हैं ये मूंग दाल के पकौड़े

स्नैक्स में बेस्ट हैं ये मूंग दाल के पकौड़े

स्नैक्स में अगर मूंग दाल के पकौड़े और हरी चटनी मिल जाए तो क्या ही कहने. जी हां, वही मूंग दाल के क्रिस्पी पकौड़े जिन्हें खाने के लिए आप मार्केट के चक्कर काटते हैं पर आज की हमारी इस रेसिपी के बाद आप अपन

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • पकौड़ों के लिए:
  • 1 कप पीली मूंग दाल
  • 1 टीस्पून जीरा
  • 1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, चुटकीभर बेकिंग सोडा
  • 2 टेबलस्पून प्याज कटी हुई
  • 2 टेबलस्पून कसूरी मेथी, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार, चटनी के लिए:
  • 2 हरी मिर्च
  • 1 कप हरा धनिया
  • 2 टेबलस्पून इमली का पानी
  • 1/4 टीस्पून भुना हुआ जीरा पाउडर, काला नमक स्वादानुसार, सादा नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले मूंग दाल धोकर 4-5 घंटों के लिए पानी में भिगोकर रख दें.
- इस बीच एक ग्राइंडर जार में हरा धनिया, हरी मिर्च और थोड़ा सा पानी डालकर पेस्ट बना लें.
- तैयार पेस्ट को कटोरी में निकालकर इसमें इमली का पानी, जीरा पाउडर, काला नमक और सफेद नमक डालकर मिक्स करें.
- तैयार है हरी चटनी.
- तय समय के बाद मूंग दाल का पानी निकाल लें.
- अब एक ग्राइंडर जार में मूंग दाल, जीरा और कसूरी मेथी डालकर दरदरा पीस लें. ध्यान रहे दाल का पेस्ट नहीं बनाना है.
- अब दाल के पेस्ट में लाल मिर्च पाउडर, प्याज, बेकिंग सोडा और नमक डालकर मिक्स कर लें.
- मीडियम आंच में एक पैन में तेल डालकर गरम करें.
- तेल के गरम होते ही दाल के मिश्रण में से थोड़ा-थोड़ा भाग लेकर पकौड़े बनाते हुए तेल में डालते जाएं और सुनहरा होने तक तल लें.
- इसी तरह से सारे पकौड़े तल लें.
- तैयार है मूंगदाल के पकौड़े. हरे धनिये की चटनी  के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.6 (5 ratings)
4.6 avg from 5 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

स्नैक्स में बेस्ट हैं ये मूंग दाल के पकौड़े एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे पकौड़ों के लिए: और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes