Full Version →

स्वादिष्ट भी और हेल्दी भी: ये है मूंगदाल चीला

स्‍नैक्‍स वेज

ब्रेकफास्ट में या शाम की चाय के साथ स्नैक्स खाने का मन हर किसी का करता है. पकौड़े तो आपने कई बार बनाए होंगे, अब बनाकर देखिए मूंगदाल का चीला. यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है और यकीनन बच्चे बड़े सभी को बहुत पसंद भी आएगा.

Servings
2 - 4
★ 4
Rating
2 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले भिगोई हुई मूंगदाल को मिक्सर में डालकर इसका महीन पेस्ट बना लें.
  2. 2
    जरूरत के अनुसार आप इसमें थोड़ा सा पानी भी मिला सकते हैं.  
  3. 3
    तैयार घोल में अब प्याज, अदरक , हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं.  
  4. 4
    मीडियम आंच में एक तवा गरम करने के लिए रखें.
  5. 5
    तवे के गरम होते ही इसके चारों तरफ जरा सा तेल लगाएं.
  6. 6
    तेल के गरम होने पर घोल को तवे पर गोलाकार में फैलाएं.
  7. 7
    जब चीला एक तरफ से सिकने लगे तब इसके चारों तरफ जरा सा तेल डालें और फिर इसे पलटकर दूसरे तरफ से भी सेंक लें.
  8. 8
    तैयार है मूंगदाल चीला. चटनी या सॉस के साथ सर्व करें.
  9. 9
    नोट:
  10. 10
    आप चाहें तो चीले के अंदर अपनी मनचाही स्टफिंग भी भर सकते हैं.
  11. 11
    घोल के साथ सूजी मिलाने से चीला और भी क्रिस्पी बनेगा.
#how to make moongdal cheela healthy and tasty recipe in hindi #moongdal #indian kitchen #indian recipe #moongdal tadka #moongdal namkeen #moongdal palak
View Full Version