Full Version →

माइक्रोवेव में बनाना सीखिए मग ढोकला

स्‍नैक्‍स वेज

गुजरात की सबसे फेमस डिश में से एक ढोकला आपने बनाया और खाया होगा. इसे तो स्टीमर में बनाया जाता है, लेकिन हम बता रहे हैं मग यानी कप में बनाने की विधि. मग ढोकला माइक्रोवेव में बनाया जाता है.

Servings
1 - 2
★ 4
Rating
7 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक बाउल या बर्तन में बेसन डालें.
  2. 2
    इसमें हरी मिर्च, दही, शक्कर, 4 टेबलस्पून तेल, नमक, और आधा कप पानी डालकर अच्छी तरह मिले लें. ध्यान रखें कि घोल में गांठ नहीं रहनी चाहिए.
  3. 3
    अब इसमें फ्रूट साल्ट, एक बड़ा चम्मच और डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें. ढोकले का बैटर तैयार है.
  4. 4
    अब माइक्रोवेव सेफ मग लें.
  5. 5
    इसमें बैटर डालें और माइक्रोवेव में ढाई मिनट के लिए बेक कर लें.
  6. 6
    इतनी देर में राई का तैयार करें.
  7. 7
    इसके लिए सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करें.
  8. 8
    तेल गर्म होने के बाद इसमें राई, करी पत्ता और नमक डालकर 30 सेकेंड के लिए तड़काएं.
  9. 9
    फिर इसमें शक्कर और करीब 1/4 कप पानी डालकर इसे 30-40 सेकेंड तक उबाल लें.
  10. 10
    माइक्रोवेव से ढोकला निकाकर चेक कर लें. ढोकले पर टूथपिक गड़ाकर चेक कर लें. अगर यह साफ निकले तो समझिए ढोकला पक गया. नहीं तो 30 से 45 सेकेंड तक और माइक्रोवेव में रखें.
  11. 11
    माइक्रोववेव से निकाल लें.
  12. 12
    इसे धनियापत्ती से गार्निश कर सर्व करें.
#how to make mug dhokla in microwave recipe in hindi #gujarati mug dhokla recipe in hindi #mug recipe in microwave #gujarati microwave recipe in hindi #gujarati dish #dhokla #khaman #microwave dish #holi special
View Full Version