मशरूम से बनी सब्जी हो या कोई स्नैक्स, हर एक डिश बहुत स्वादिष्ट लगती है. मशरूम से बना मशरूम 65 खाने में बहुत ही चटपटा और टेस्टी लगता है.
Servings
1 - 2
★ 3
Rating
3 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
1 कटोरी मशरूम (उबाला हुआ)
3 टेबलस्पून मैदा
1 टेबलस्पून कॉर्न फ्लोर
1 टीस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
1/4 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1 टीस्पून नींबू का रस
1 टीस्पून गरम मसाला
1/4 टीस्पून चाट मसाला
1 टीस्पून अजवाइन, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले उबले मशरूम को टुकड़ों में काट लें.
2
एक कटोरी में मैदा, कॉर्न फ्लोर, अदरक-लहसुन का पेस्ट, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नींबू का रस, गरम मसाला, नमक, अजवाइन और चाट मसाला डालकर मिलाएं.
3
फिर थोड़ा सा पानी डालकर गाढ़ा बैटर तैयार कर लें.
4
मीडियम आंच पर एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
5
इसी बीच मशरूम को बैटर में मिलाएं.
6
गर्म तेल में बैटर वाले मशरूम डालकर सुनहरा होने तक तल लें.
7
तले हुए मशरूम को प्लेट पर निकाल लें.
8
तैयार है मशरूम 65. टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें.
#mushroom 65#mushroom 65 recipe#mushroom 65 ki recipe#mushroom 65 recipe easy#recipe of mushroom 65#mushroom 65 recipe in hindi#how to make mushroom 65#how to make mushroom 65 at home#mushroom 65 kaise banate hai#mushroom 65 kaise banate hai video