घर पर ऐसे बनाइए मशरूम 65

घर पर ऐसे बनाइए मशरूम 65

मशरूम से बनी सब्जी हो या कोई स्नैक्स, हर एक डिश बहुत स्वादिष्ट लगती है. मशरूम से बना मशरूम 65 खाने में बहुत ही चटपटा और टेस्टी लगता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 कटोरी मशरूम (उबाला हुआ)
  • 3 टेबलस्पून मैदा
  • 1 टेबलस्पून कॉर्न फ्लोर
  • 1 टीस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 1/4 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
  • 1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टीस्पून नींबू का रस
  • 1 टीस्पून गरम मसाला
  • 1/4 टीस्पून चाट मसाला
  • 1 टीस्पून अजवाइन, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले उबले मशरूम को टुकड़ों में काट लें.
- एक कटोरी में मैदा, कॉर्न फ्लोर, अदरक-लहसुन का पेस्ट, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नींबू का रस, गरम मसाला, नमक, अजवाइन और चाट मसाला डालकर मिलाएं.
- फिर थोड़ा सा पानी डालकर गाढ़ा बैटर तैयार कर लें.
- मीडियम आंच पर एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
- इसी बीच मशरूम को बैटर में मिलाएं.
- गर्म तेल में बैटर वाले मशरूम डालकर सुनहरा होने तक तल लें.
- तले हुए मशरूम को प्लेट पर निकाल लें.
- तैयार है मशरूम 65. टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3 (3 ratings)
3 avg from 3 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

घर पर ऐसे बनाइए मशरूम 65 एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कटोरी मशरूम (उबाला हुआ) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,स्‍टार्टर्स खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes