Full Version →

ये है किड्स स्पेशल मशरूम बर्गर

स्‍नैक्‍स वेज

ज्यादातर बर्गर सभी का फेवरेट होता है. इसलिए आज हम आपके लिए लाए हैं मशरूम बर्गर की रेसिपी जिससे आप घर पर ही आसानी से बनाकर इसका लुत्फ उठा सकते हैं. यह बच्चों को बहुत ही टेस्टी और यम्मी लगता है.

Servings
1 - 2
★ 2
Rating
3 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    मशरूम बर्गर बनाने के लिए सबसे पहले प्याज, मशरूम और लहसुन को स्लाइस में काट लें.
  2. 2
    मीडियम आंच पर पैन पर मक्खन गर्म करें.
  3. 3
    मक्खन के गरम होते ही इसमें लहसुन, स्प्रिंग ऑनियन और प्याज डालकर हल्का भून लें.
  4. 4
    अब मशरूम डालकर धीमी आंच पर पका लें. ध्यान रहे कि मशरूम पानी छोड़ेगा.
  5. 5
    मशरूम का पानी सूखने पर इसमें चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर, हरा धनिया और नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करके पकाएं और गैस बंद कर दें.
  6. 6
    अब चाकू से बन के बीचों-बीच कट कर लें और बीच में मशरूम की फिलिंग भर दें. ध्यान रहे कि बन के दो हिस्से न हो जाएं.
  7. 7
    बीच में टमाटर, प्याज और सलाद के पत्ते रखकर सॉस भी लगा दें.
  8. 8
    मीडियम आंच पर तवे पर मक्खन डालकर गर्म करें.
  9. 9
    इस पर बर्गर को एक तरफ से अच्छी तरह से सेंक लें.
  10. 10
    तैयार बर्गर को प्लेट में उतार लें और इसी तरह से दूसरा बर्गर भी सेंक लें.
  11. 11
    तैयार है मशरूम बर्गर. टोमैटो और चिली सॉस के साथ सर्व करें.
#mushroom burger #burger #mushroom recipe #button mushroom burger #healthy mushroom burger #burger recipe #mushroom recipes #easy burger recipe #best mushroom burger #mushroom burger vegan #mushroom bread burger
View Full Version