साउथ इंडियन फूड का हिस्सा होने की वजह से इसे सभी बहुत चाव से खाते हैं. उत्तपम का घोल सूजी और दही मिलाकर बनाया जाता है, लेकिन आज हम बना रहे हैं चावल और दाल मिक्स मशरूम उत्तपम. यह स्वाद और सेहत दोनों से भरपूर है.
Servings
1 - 2
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
1/2 किलो चावल
250 ग्राम उड़द की दाल
100 ग्राम चना दाल
20 ग्राम प्याज बारीक कटी हुई
30 ग्राम मशरूम बारीक कटे हुए
2 टेबलस्पून हरा धनिया
1 टीस्पून काली मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसारपानी घोल बनाने के लिए
🍳 विधि
1
उत्तपम बनाने के लिए सबसे पहले चावल और दाल को पानी में भिगोकर 10-12 घंटों के लिए रख दें.
2
तय समय के बाद ग्रांइडर जार में चावल, दाल, काली मिर्च और नमक डालकर उत्तपम का बैटर बना लें.
3
मीडियम आंच में तवे पर हल्का सा पानी छिड़क लें.
4
अब बैटर को एक बार चम्मच की मदद से दोबारा फेंट लें और तवे पर गोलाकार में फैला दें.
5
बैटर पर प्याज और मशरूम के टुकड़े फैलाकर चम्मच की मदद से हल्का दबा दें.
6
अब चारों तरफ थोड़ा सा तेल डालकर उत्तपम को पलट लें. ऐसा कर इसे दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें.
7
इसी तरह से सारे उत्तपम सेंक लें.
8
तैयार है मशरूम उत्तपम. कोकोनट चटनी और सांभर के साथ सर्व करें.
#mushroom uttapam#mushroom onion uttapam#mushroom uttapam batter tips#mushroom uttapam tasty tips#mushroom uttapam in hindi#how to make mushroom uttapam in hindi#how to make mushroom uttapam#mushroom uttapam in hindi vidhi banane#easy mushroom utta