Full Version →

करारे नमकपारे

स्‍नैक्‍स वेज

शाम की चाय के साथ कुछ हल्‍का खाने को मिल जाए तो इसका जायका और बढ़ जाता है. हल्की स्नैक्स के तौर पर आप नमकपारे बना सकती हैं. ये कुछ दिन तक आराम से स्टोर किए जा सकते हैं.

Servings
2 - 4
★ 4.4
Rating
423 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    एक बॉउल में मैदा तेल, नमक और अजवाइन डालकर सबको अच्छी तरह मिला लें.
  2. 2
    फिर उसमें थोड़ा सा गुनगुना पानी डालकर सख्त आटा गूदंकर इसे 20 मिनट के लिये ढक कर रख दें.
  3. 3
    अब इसकी बड़ी-बड़ी लोई बना लें. (रोटी नूडल्स)
  4. 4
    एक लोई लेकर चकले पर मोटा पराठे जैसा बेल लें.
  5. 5
    इस बेले हुए पराठे को चाकू की सहायता से छोटे चौकोर टुकड़ों में काट लें. (जीरा बिस्किट)
  6. 6
    बाकी बची लोई के भ्‍ाी नमकपारे काटकर अलग रख लें.
  7. 7
    एक कड़ा‍ही में तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें. (त्रिकोणी चाट)
  8. 8
    अब इसमें कटे हुए नमकपारे डालकर हल्के सुनहरा होने तक तलें.
  9. 9
    तले हुए नमकपारों पर चाट मसाला डालकर एयर टाइट कन्टेनर में भर कर रखें.
  10. 10
    चाय-कॉफी के साथ सर्व करें.
#Namakpaare recipe #Snacks #Tea #snacks recipe at tea time #pakwangali recipes #indian kitchen #tea time #matthi #karare namak pare #evening tea
View Full Version