करारे नमकपारे

करारे नमकपारे

शाम की चाय के साथ कुछ हल्‍का खाने को मिल जाए तो इसका जायका और बढ़ जाता है. हल्की स्नैक्स के तौर पर आप नमकपारे बना सकती हैं. ये कुछ दिन तक आराम से स्टोर किए जा सकते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 500 ग्राम मैदा
  • 1 कप तेल
  • 1 चम्‍मच अजवायन
  • 1 चम्मच चाट मसाला, नमक स्‍वादानुसार, गुनगुना पानी

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4

- एक बॉउल में मैदा तेल, नमक और अजवाइन डालकर सबको अच्छी तरह मिला लें.
- फिर उसमें थोड़ा सा गुनगुना पानी डालकर सख्त आटा गूदंकर इसे 20 मिनट के लिये ढक कर रख दें.
- अब इसकी बड़ी-बड़ी लोई बना लें. (रोटी नूडल्स)
- एक लोई लेकर चकले पर मोटा पराठे जैसा बेल लें.
- इस बेले हुए पराठे को चाकू की सहायता से छोटे चौकोर टुकड़ों में काट लें. (जीरा बिस्किट)
- बाकी बची लोई के भ्‍ाी नमकपारे काटकर अलग रख लें.
- एक कड़ा‍ही में तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें. (त्रिकोणी चाट)
- अब इसमें कटे हुए नमकपारे डालकर हल्के सुनहरा होने तक तलें.
- तले हुए नमकपारों पर चाट मसाला डालकर एयर टाइट कन्टेनर में भर कर रखें.
- चाय-कॉफी के साथ सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (423 ratings)
4.4 avg from 423 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

करारे नमकपारे एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 500 ग्राम मैदा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes