त्रिकोणी चाट

त्रिकोणी चाट

आपने कई तरह की चटपटी चाट का मजा तो खूब लिया होगा. पर क्या आपने कभी राजमा, चना, लोबिया से बनी चाट का जायका लिया है.. नहीं ना? अब जरा बनाकर तो देखिए इस त्रिकोणी चाट को..  

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 बड़ा कप उबला राजमा
  • 1 बड़ा कप उबला चना
  • 1 बड़ा कप उबला लोबिया
  • 1 बड़ा कप उबले आलू, आधा छोटा कप बारीक कटा प्याज, आधा छोटा कप बारीक कटा टमाटर, आधा छोटा कप बारीक कटा खीरा, आधा छोटा कप अनार, ड्रेसिंग के लिए
  • 2 बड़ा चम्मच ऑलिव ऑयल
  • 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
  • 1 बड़ा चम्मच चाट मसाला, नमक स्वादानुसार
  • 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच बारीक कटी धनिया पत्ती

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक बड़े बर्तन में ऑलिव ऑयल डालें.  (चना हराभरा चाट)
- बर्तन में उबले हुए चने, लोबिया और राजमा डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें . (चाट के लिए पापड़ी)
- बारीक कटे हुए आलू, प्याज, टमाटर और खीरा डालकर एक चम्मच से अच्छे से मिलाएं.  (शकरकंद की चाट)
- अब इसमें नींबू का रस, चाट मसाला, नमक, काली मिर्च पाउडर और धनिया पत्ती डालकर मिक्स करें. (ऐसी चाट आपने शायद कभी नहीं खायी होगी)
- चटपटी त्रिकोणी चाट तैयार है. इसे ठंडा करने लिए फ्रिज में रख दें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5 (2 ratings)
4.5 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

त्रिकोणी चाट एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 बड़ा कप उबला राजमा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes