Full Version →

व्रत स्पेशल: ऐसे बनाइए खस्ता अजवाइन मठरी

स्‍नैक्‍स वेज

मठरी तो आप सभी ने बहुत बार और बहुत तरह की बनाई और खाई होगी. अब बनाएं व्रत वाली अजवाइन मठरी.

Servings
2 - 4

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    अजवाइन की मठरी बनाने के लिए सबसे पहले सिंघाड़े का आटा, राजगीरा का आटा, बादाम, पिस्ता , काली मिर्च , अजवाइन, नारियल का बूरा, सेंधा नमक, 2 चम्मच घी और गुनगुना पानी डालकर अच्छी तरह से गूंदे लें.
  2. 2
    गूंदे हुए आटे को 20 मिनट के लिए ढककर रख दें.
  3. 3
    तय समय के बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लें और इन्हें हथेलियों के बीच में रखकर चपटाकर मठरी का शेप दें.
  4. 4
    धीमी आंच में एक गहरे तले वाली कड़ाही में बचा हुआ घी गर्म करने के लिए रखें.
  5. 5
    घी के गर्म होते ही इसमें 3 से 4 मठरियां एकसाथ डालें.
  6. 6
    आंच मीडियम और तेज करते हुए सारी मठरियों को सुनहरा होने तक तल लें.
  7. 7
    तैयार है अजवाइन मठरी. अब इन्हें एक प्लेट में निकालकर लें.
  8. 8
    ठंडा होने के बाद आप इन्हें महीनों तक एयर टाइट डिब्बे में स्टोर कर रख सकते हैं.
#how to make Namkeen Ajwain Mathri for vart recipe in hindi #mathri #How can I make crispy Mathri? #How do you make wheat Mathri? #How we can make Mathri? #How do you make Mathis? #punjabi mathri recipe #khasta mathri recipe #atta mathri recipe #masala m
View Full Version