नमकीन सेवईं बनाते समय ज्यादातर प्याज और लहसुन का इस्तेमाल किया ही जाता है, लेकिन जो लोग प्याज लहसुन से परहेज करते हैं उनके लिए हम बता रहे हैं बिना प्याज-लहसुन के नमकीन सेवईं की रेसिपी.
Servings
1 - 2
★ 3.6
Rating
11 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
2 कप सेवईं
2 टमाटर
1 शिमला मिर्च
1 टीस्पून अजवाइन
1/4 टीस्पून राई
1 टीस्पून गरम मसाला
1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
2 टेबलस्पून हरा धनिया, नमक स्वादनुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
2
इसमें राई और अजवाइन डालकर तड़काएं.
3
अब टमाटर डालकर इनके नरम होने तक पकाएं.
4
टमाटर के अच्छी तरह से भुनने के बाद इसमें शिमला मिर्च डालकर पकाएं.
5
गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं.
6
फिर पानी डालकर एक उबाल आने तक पकाएं.
7
पानी में एक उबाल आते ही सेवईं डालकर मिलाएं और 4-5 मिनट ढककर पकाएं.
8
तय समय के बाद गैस बंद कर सेवईं को प्लेट पर निकाल लें.
9
तैयार है सेवईं. हरा धनिया डालकर सर्व करें.
#namkeen sevai without onion and garlic#easy namkeen sevai without onion and garlic#tasty namkeen sevai without onion and garlic#home made namkeen sevai without onion and garlic#namkeen sevai without onion and garlic bnae vidhi#namkeen sevai without o