बिना प्याज के ऐसे बनाएं नमकीन सेवईं
Back
स्‍नैक्‍स वेज,ब्रेकफास्‍ट

बिना प्याज के ऐसे बनाएं नमकीन सेवईं

नमकीन सेवईं बनाते समय ज्यादातर प्याज और लहसुन का इस्तेमाल किया ही जाता है, लेकिन जो लोग प्याज लहसुन से परहेज करते हैं उनके लिए हम बता रहे हैं बिना प्याज-लहसुन के नमकीन सेवईं की रेसिपी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 कप सेवईं
  • 2 टमाटर
  • 1 शिमला मिर्च
  • 1 टीस्पून अजवाइन
  • 1/4 टीस्पून राई
  • 1 टीस्पून गरम मसाला
  • 1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 2 टेबलस्पून हरा धनिया, नमक स्वादनुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
- इसमें राई और अजवाइन डालकर तड़काएं.
- अब टमाटर डालकर इनके नरम होने तक पकाएं.
- टमाटर के अच्छी तरह से भुनने के बाद इसमें शिमला मिर्च डालकर पकाएं.
- गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं.
- फिर पानी डालकर एक उबाल आने तक पकाएं.
- पानी में एक उबाल आते ही सेवईं डालकर मिलाएं और 4-5 मिनट ढककर पकाएं.
- तय समय के बाद गैस बंद कर सेवईं को प्लेट पर निकाल लें.
- तैयार है सेवईं. हरा धनिया डालकर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.6 (11 ratings)
3.6 avg from 11 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बिना प्याज के ऐसे बनाएं नमकीन सेवईं एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्‍ट रेसिपी है, जिसे 2 कप सेवईं और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes