Full Version →

शाम के स्नैक्स में बेस्ट हैं ये समोसे

स्‍नैक्‍स वेज,पार्टी

अगर नूडल्स बच गए हैं या फिर ताजे नूडल्स से कुछ अलग डिश बनाना चाहते हैं तो इससे समोसा बनाइए. बच्चे और बड़े सभी चाव से खाएंगे. यकीन न हो तो आजमाकर देख लें.

Servings
2 - 4
★ 4.1
Rating
20 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    एक पैन में तेल गर्म करके इसमें लहसुन, प्याज डालें और प्याज के रंग बदलने तक तल लें.
  2. 2
    अब इसमें गाजर, शिमला मिर्च और पत्तागोभी डालकर 2-3 मिनट तक भूनें.
  3. 3
    फिर नमक, सोया सॉस , विनेगर, अजीनोमोटो और उबले नूडल्स मिक्स करें.
  4. 4
    समोसे में भरावन के लिए मिश्रण तैयार है.
  5. 5
    अब एक बर्तन में मैदा, आटा, नमक, कलौंजी, अजवाइन और तेल मिलाकर पानी से आटा गूंद लें. इसे 30 मिनट के लिए गीले कपड़े से ढककर रख दें.
  6. 6
    तैयार आटे की छोटी लोइयां बनाएं. हर लोई को पूरी के आकार में बेलकर बीच में से आधा काट लें.
  7. 7
    फिर इसमें बीच में नूडल्स रखकर समोसे के आकार में बनाएं.
  8. 8
    पानी लगाकर किनारे आपस में चिपका लें. इसी तरह सभी लोइयों से समोसा तैयार कर लें.
  9. 9
    अब एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म होने के लिए तेज आंच में रखें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें समोसे डालकर सुनहरा होने तक तल लें.
  10. 10
    गर्मागर्म समोसे को चटनी के साथ सर्व करें.
#noodles samosa recipe #noodles #noodles spring rolls #maggi tikki #indian kitchen #indian recipes #the taste of north east #how to make noodles samosa recipe in hindi #maggi spring roll
View Full Version