Full Version →

ऐसे बनाइए ओट्स इडली

स्‍नैक्‍स वेज

नाश्ता हो या डिनर इडली खाना सेहत और स्वाद दोनों लिहाज से ही बहुत बढ़िया रहता है और इसे बनाना भी बहुत आसान है.   

Servings
2 - 4
★ 5
Rating
2 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले मीडियम आंच पर एक कड़ाही में ओट्स डालकर हल्के ब्राउन होने तक भूनें.
  2. 2
    ओट्स को ठंडाकर मिक्सर में बारीक पीस लें.
  3. 3
    उसी पैन में तेल डालकर गैस पर गर्म करें. इसमें राई दाना, चना दाल और उड़द दाल डालकर भूनें.
  4. 4
    इसके बाद हरी मिर्च, गाजर, हरी धनिया और हल्दी पाउडर डालकर 1 से 2 मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें.
  5. 5
    फिर इसमें ओट्स, दही, बेकिंग सोडा और नमक डालकर अच्छी तरह फेटें. इस तरह इडली का घोल तैयार कर लें.
  6. 6
    अब इडली मेकर में पानी डालें और इसे गैस पर गर्म करने रख दें. फिर सांचे में थोड़ा-थोड़ा तेल लगाकर चिकना कर लें, और इनमें इडली का घोल भरें.
  7. 7
    इसके बाद इडली मेकर को बंद करके कम से कम 15 मिनट तक इडली को पकाएं. जब यह अच्छी तरह फूलकर पक जाएं, तो इडली को मेकर से निकाल कर प्लेट में रखें.
  8. 8
    इसी तरह पूरे घोल की इडली बना लें.
  9. 9
    लीजिए तैयार हैं ओट्स इडली. इन्हें नारियल चटनी और सांभर के साथ परोसें. हरी चटनी के साथ भी इनको सर्व किया जा सकता है.
#how to make oats idli recipe in hindi #oats idli #indian kitchen #indian recipe #milk oats #urad dal
View Full Version