ऐसे बनाइए ओट्स इडली

ऐसे बनाइए ओट्स इडली

नाश्ता हो या डिनर इडली खाना सेहत और स्वाद दोनों लिहाज से ही बहुत बढ़िया रहता है और इसे बनाना भी बहुत आसान है.   

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कप उड़द दाल (बिना छिलके वाली)
  • 2 कप ओट्स
  • 1/2 कप चना दाल
  • 2 टेबलस्पून कद्दूकस की हुई गाजर
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 2 कप दही, चुटकीभर हल्दी, चुटकीभर बेकिंग सोडा
  • 1 टीस्पून राई
  • 1 टीस्पून बारीक कटा हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले मीडियम आंच पर एक कड़ाही में ओट्स डालकर हल्के ब्राउन होने तक भूनें.
- ओट्स को ठंडाकर मिक्सर में बारीक पीस लें.
- उसी पैन में तेल डालकर गैस पर गर्म करें. इसमें राई दाना, चना दाल और उड़द दाल डालकर भूनें.
- इसके बाद हरी मिर्च, गाजर, हरी धनिया और हल्दी पाउडर डालकर 1 से 2 मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें.
- फिर इसमें ओट्स, दही, बेकिंग सोडा और नमक डालकर अच्छी तरह फेटें. इस तरह इडली का घोल तैयार कर लें.
- अब इडली मेकर में पानी डालें और इसे गैस पर गर्म करने रख दें. फिर सांचे में थोड़ा-थोड़ा तेल लगाकर चिकना कर लें, और इनमें इडली का घोल भरें.
- इसके बाद इडली मेकर को बंद करके कम से कम 15 मिनट तक इडली को पकाएं. जब यह अच्छी तरह फूलकर पक जाएं, तो इडली को मेकर से निकाल कर प्लेट में रखें.
- इसी तरह पूरे घोल की इडली बना लें.
- लीजिए तैयार हैं ओट्स इडली. इन्हें नारियल चटनी और सांभर के साथ परोसें. हरी चटनी के साथ भी इनको सर्व किया जा सकता है.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (2 ratings)
5 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए ओट्स इडली एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप उड़द दाल (बिना छिलके वाली) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes