आपने पनीर टिक्का तो कई बार खाया होगा और लाजमी है ये ज्यादातर लोगों का फेवरेट भी होता है, लेकिन आज पकवानगली आपके लिए लाया है पनीर अनारदाना कबाब जो देखने में जरूर पनीर टिक्के की तरह ही है पर यह स्वाद में बिल्कुल अलग है.
Servings
4 - 6
आवश्यक सामग्री
For 4 - 6
500 ग्राम पनीर
1 कप हरी शिमला मिर्च (चौकोर टुकड़ों में कटी हुई)
1 कप टमाटर (चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ)
3 टेबलस्पून तेल
1 टीस्पून चाट मसाला
4-6 चीज पीस, मैरीनेशन के लिए:
1 कप हंग कर्ड
1 टीस्पून अदरक का पेस्ट
1 टीस्पून लहसुन का पेस्ट
1/2 टीस्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
1/2 टीस्पून गरम मसाला पाउडर
2 टीस्पून अनारदाना पाउडर
3 टेबलस्पून फ्रेश क्रीम
1 टीस्पून नींबू का रस, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लें.
2
एक बर्तन में मैरीनेशन की सारी सामग्री मिलाकर पनीर के टुकड़ों को इसमें 15 मिनट के लिए डालकर मैरीनेट होने के लिए छोड़ दें.
3
मीडियम आंच पर तवे में तेल गर्म करें.
4
पनीर के टुकड़ों इसपर डालकर सुनहरा होने तक फ्राई करें.
5
फ्राई किए हुए टुकड़ों को प्लेट पर निकाल लें.
6
अब शिमला मिर्च और टमाटर के टुकड़ों को बचे हुए मैरीनेशन में डिप कर तेल में 2 से 3 मिनट के लिए भून लें.
7
भुने हुए पनीर, शिमला मिर्च और टमाटर के टुकड़ों टूथपिक में लगाएं.
8
फिर चीज के कुछ टुकड़ें इनपर लगा दें.
9
तैयार है पनीर अनारदाना कबाब. चाट मसाला छिड़कर सर्व करें.
#paneer anardana kebab#easy paneer anardana kebab#tasty paneer anardana kebab#home made paneer anardana kebab#paneer anardana kebab banane ki vidhi#delicious paneer anardana kebab#how to make paneer anardana kebab#how to make paneer anardana kebab i