Full Version →

शाम के स्नैक्स में बनाएं पनीर ब्रेड पकौड़ा

स्‍नैक्‍स वेज

पनीर ब्रेड पकौड़े का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है, लेकिन कुछ लोगों को लगता है कि इसे बनाना काफी मुश्किल होता है. तो आज हम बताते हैं ब्रेड पकौड़ा बनाने की रेसिपी जिससे आप आसानी से इसे घर पर बना सकते हैं.

Servings
2 - 4
★ 3.6
Rating
14 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक बर्तन में बेसन, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिला लें.
  2. 2
    अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पकौड़े के लिए घोल तैयार कर लें.
  3. 3
    एक बर्तन में पनीर, अजवायन, अदरक, नमक और चाट मसाला डालकर स्टफिंग तैयार करें.
  4. 4
    स्टफिंग का एक चम्मच ब्रेड के ऊपर लगाएं और दूसरी ब्रेड से कवर कर दें.
  5. 5
    अब चाकू की मदद से ब्रेड को बीच से तिकोना काट दें.
  6. 6
    इसी तरह से दूसरी ब्रेड भी तैयार कर लें.
  7. 7
    मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रखें.
  8. 8
    इस बीच बेसन के घोल में बेकिंग सोडा डालकर मिक्स करें.
  9. 9
    भरी हुई ब्रेड को बेसन के घोल में डिप कर गर्म तेल में डालकर सुनहरा होने तक तल लें.
  10. 10
    इसी तरह से सारे ब्रेड पकौड़े तलकर प्लेट में निकाल लें.
  11. 11
    तैयार है पनीर ब्रेड पकौड़ा. इसे चटनी के साथ सर्व करें.
  12. 12
    नोट:
  13. 13
    आप चाहें तो ब्रेड पकौड़ों पर सूखी लाल मिर्च की चटनी छिड़क सकतें हैं.
#paneer bread pakoda #easy paneer bread pakoda #tSasty paneer bread pakoda #home mde paneer bread pakoda #paneer bread pakoda in hindi #paneer bread pakoda bne vidhi #how to make paneer bread pakoda in hindi
View Full Version