पाव भाजी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है, लेकिन कुछ लोग प्याज-लहसुन की वजह से इसे खाने से परहेज करते हैं. तो ऐसे में हम बता रहे हैं बिना लहसुन-प्याज के बिल्कुल रेस्टोरेंट की तरह पाव भाजी बनाने की विधि.
Servings
2 - 4
★ 3
Rating
1 rating
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
2 आलू
1 कप मटर
2 कप टमाटर कटा हुआ
1 कप पत्तागोभी कटी हुई
1/4 कप पनीर कद्दूकस किया हुआ
1 इंच अदरक कद्दूकस किया हुआ
1 टीस्पून जीरा
1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
1 टीस्पून धनिया पाउडर
2 टीस्पून पाव भाजी मसाला
1 टीस्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
2 टेबलस्पून बटर
1 टेबलस्पून नींबू का रस
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच पर प्रेशर कूकर में पानी डालकर आलू, मटर और पत्ता गोभी को 2 सीटी में उबाल लें.
2
दूसरी ओर धीमी आंच पर पैन में बटर डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
3
बटर के गर्म होते ही इसमें जीरा और अदरक डालकर हल्का भून लें.
4
अब टमाटर डालकर इनके नरम होने तक पकाएं.
5
इसमें हल्दी पाउडर, पाव भाजी मसाला, धनिया पाउडर, और नमक डालकर कुछ देर भूनें.
6
इस बीच कूकर खोलकर सब्जियों का पानी अलग कटोरी में उतारकर रख लें और सब्जियों मैश कर लें.
7
मसाले के तेल छोड़ने पर इसमें मैश की हुई सब्जियां और बचा हुआ पानी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर 2 मिनट तक पकाएं.
8
तय समय के बाद गैस बंद कर भाजी को प्लेट में उतार लें.
9
तैयार है पाव भाजी. नींबू का रस और पनीर डालकर सर्व करें.
#pao bhaji#easy pao bhaji#tasty pao bhaji#home made pao bhaji#pao bhaji without onion and garlic#how to make pao bhaji#pao bhaji without onion and garlic in hindi bnae vidhi#pao bhaji without onion and garlic in hindi#how to make pao bhaji without