अगर कई बार आप समय न होने की वजह से पास्ता बनाने से इगनोर कर देते हैं, तो आज के बाद अब नहीं होगा ऐसा. अब आप सिर्फ 5 मिनट में पास्ता बना पाएंगे और वो भी टेस्टी और यमी.
Servings
1 - 2
★ 3.6
Rating
5 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
2 कप उबला हुआ पास्ता
1 1/2 कप टमाटर की प्यूरी
2 टेबलस्पून बटर
1/2 कप प्याज का पेस्ट
1/2 कप टोमैटो केचप
1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1/4 क्रीम
1/4 कप चीज कद्दूकस किया हुआ, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले माइक्रोवेव सेफ बाउल में बटर डालकर 30 सेकेंड्स के लिए माइक्रोवेव कर लें.
2
अब बाउल में प्याज की प्यूरी डालकर 20 सैकेंड्स के लिए माइक्रोवेव में रख दें.
3
इसके बाद टमाटर प्यूरी, लाल मिर्च और नमक डालकर मिक्स करें और फिर 30 सेकेंड्स के लिए माइक्रोवेव में पकाएं.
4
अब बाउल में टोमैटो केचप, चीज, क्रीम और पास्ता डालकर 2 से 4 मिनट तक दोबारा माइक्रोवेव करें.
5
तय समय के बाद तैयार है पास्ता इन टौमेटो प्यूरी. गरमागरम सर्व करें.
#pasta in microwave#pasta in red sauce#pasta recipe in hindi#pasta recipe#tomato sauce#microwave#make pasta in 5 minutes microwave#pasta in microwave oven#tomato puree#delicious pasta in microwave#how to make pasta in microwave#pasta with tomato