Full Version →

ऐसे बनाइए आलू का गर्मागर्म स्वादिष्ट पैनकेक

स्‍नैक्‍स नॉन-वेज,पार्टी

किसी भी स्नैक्स में आलू का ट्विस्ट डाल दिया जाए तो उसका टेस्ट सभी को बहुत पसंद आता है. पैनकेक को कई तरीकों से बनाया जाता है और अब इसे बनाइए आलू और अंडे के स्वाद के साथ.

Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
69 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक बर्तन में कद्दूकस किए हुए आलू और प्याज को एक चम्मच से दबाकर छन्नी से छानते हुए इसका पूरा पानी निचोड़ लें.
  2. 2
    अब बर्तन में आलू, प्याज, मैदा, ब्रेड का चूरा, बेकिंग सोडा, पिसी काली मिर्च, नमक और अंडा फोड़कर डालें.
  3. 3
    इसके बाद इस मिश्रण को अच्छी तरह से फेंट लें.
  4. 4
    मीडियम आंच में एक पैन में थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें ताकि पैन चिकना हो जाए.
  5. 5
    अब थोड़ा सा आलू और प्याज का मिश्रण पैन में डालें और इसे कड़छी से दबाकर आधे इंच का मोटा पैनकेक बनाकर सेकें.
  6. 6
    जब यह एक तरफ से हल्का ब्राउन हो जाए तो पैनकेक को पलटकर दूसरी तरफ से भी सेक लें.
  7. 7
    जब पैनकेक दूसरी तरफ से भी सुनहरा हो जाए तो आंच बंद कर दें.
  8. 8
    तैयार है आलू का क्रिस्पी और टेस्टी पैनकेक. इसे चटनी, सॉस या चीज के साथ सर्व करें.
#potato pancake #potato pancake recipe #potato pancake recipe in hindi #pancake recipe #snacks #how to make potato pancake #indian kitchen #indian recipe #how to make potato pancake snacks recipe in hindi #aloo sooji cheela #aloo tikki #hariyali aloo tikka
View Full Version