Full Version →

ऐसे बनाएं पोटैटो तवा सैंडविच

स्‍नैक्‍स वेज

पोटैटो तवा सैंडविच एक बढ़िया स्नैक्स डिश हो सकती है. इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है. स्टफिंग को सूजी के घोल में डिप करके तवे पर फ्राई करके पोटैटो तवा सैंडविच बना सकते हैं.

Servings
4
★ 4
Rating
1 rating

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

🍳 विधि

  1. 1
    एक बर्तन में सूजी, दही, नमक और बेकिंग पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  2. 2
    इसमें थोड़ा-थोड़ा करके पानी मिलाते जाएं और गाढ़ा हल्का पतला पेस्ट बना लें.
  3. 3
    तैयार पेस्ट को 10 मिनट तक रख दें.
  4. 4
    तब पोटैटो तवा सैंडविच की स्टफिंग कर लें.
  5. 5
    इसके लिए आलू को कद्दूकस कर लें.
  6. 6
    एक बर्तन में आलू, प्याज, शिमला मिर्च, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  7. 7
    सूजी के पेस्ट में थोड़ा-सा और पानी मिलाकर डोसे जितना पतला बैटर बना लें.
  8. 8
    मीडियम आंच पर तवा रखें. इसमें थोड़ा-सा तेल डालकर फैला लें.
  9. 9
    स्टफिंग से बराबर मात्रा लेकर लोइयां तैयार कर लें.
  10. 10
    एक लोई लेकर हथेलियों से दबाते हुए चिपटा कर लें. यह टिक्की से भी ज्यादा पतली होनी चाहिए.
  11. 11
    इस टिक्की को पहले घोल में डिप करें और फिर तवे पर रखें.
  12. 12
    एक तरफ सिंकने के बाद सैंडविच पर हल्का तेल छिड़कर पलट दें. दोनों साइड तरह पकने के बाद पोटैटो तवा सैंडविच को प्लेट पर निकाल लें.
  13. 13
    इसी तरह से बाकी लोइयों से भी टिक्की और फिर पोटैटो सैंडविच बना लें.
  14. 14
    तैयार सैंडविच को केचअप या मनपंसद चटनी के साथ सर्व करें और खाएं.
#how to make potato tawa sandwich recipe in hindi #potato tawa sandwich #potato sandwich recipe in hindi #tawa sandwich recipe in hindi #तवा सैंडविच #सूजी आलू सैंडविच #suji aloo sandwich recipe in hindi
View Full Version