Full Version →

स्नैक्स में बेस्ट है कद्दू से बनने वाली ये ब्रेड

स्‍नैक्‍स वेज

अक्सर कद्दू सभी को घरों में बनता है और जाहिर सी बात है टेस्टी भी लगता है. इसलिए आज इसके टेस्ट में एक नए ट्विस्ट के साथ हम बता रहे हैं कैसे बनती है कद्दू की ब्रेड, जो टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी है.

Servings
8 - 10

आवश्यक सामग्री

For 8 - 10

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले माइक्रोवेव को 180 degree तापमान पर प्रीहीट करने के लिए रख दें.
  2. 2
    एक बर्तन में कद्दू की प्यूरी, चीनी, दालचीनी पाउडर, अदरक पाउडर, जायफल पाउडर, और वनीला एसंस डालकर मिक्स कर लें.
  3. 3
    अब बटर डालकर अच्छी तरह से फेंट लें.
  4. 4
    जब बटर अच्छी तरह से मिक्स हो जाए तब नींबू का रस डालकर मिक्स करें और चीनी के पूरी तरह से घुलने तक फेंटें.
  5. 5
    इसके बाद कोकोनट मिल्क डालकर मिक्स करें.
  6. 6
    अब एक प्लेट में मैदा, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा एक साथ छान लें.
  7. 7
    इस पाउडर को कोकोनट वाले मिश्रण में मिलाएं.
  8. 8
    फिर मिक्स नट्स डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर एक गाढ़ा बटर तैयार कर लें.
  9. 9
    अब बेकिंग ट्रे में टिशु पेपर रख कर उसे बटर से ग्रीस करें.
  10. 10
    तैयार मिश्रण को ट्रे में डालकर सेट करें और माइक्रोवेव में 1 से 1.5 घंटे के लिए रख दें.
  11. 11
    तय समय के बाद टूथ पिक की मदद से चेक करके देख लें कि ब्रेड तैयार है या नहीं. अगर नहीं है तो 5 मिनट और बेक कर सकते हैं.
  12. 12
    तैयार है कद्दू की ब्रेड. इसे मनचाहे पीस में काट कर सर्व करें.
#pumpkin bread #how to make pumpkin bread #pumpkin #bread #easy pumpkin bread #moist pumpkin bread recipe #quick bread #baking bread #make pumpkin bread #pumpkin spice bread #best ever pumpkin bread #homemade pumpkin bread
View Full Version