स्नैक्स में बेस्ट है कद्दू से बनने वाली ये ब्रेड

स्नैक्स में बेस्ट है कद्दू से बनने वाली ये ब्रेड

अक्सर कद्दू सभी को घरों में बनता है और जाहिर सी बात है टेस्टी भी लगता है. इसलिए आज इसके टेस्ट में एक नए ट्विस्ट के साथ हम बता रहे हैं कैसे बनती है कद्दू की ब्रेड, जो टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 10 servings

  • 1.5 कप मैदा
  • 1 कप कद्दू की प्यूरी
  • 1/2 कप चीनी
  • 1/4 कप बटर
  • 1/4 कप कोकोनट मिल्क
  • 1/4 कप मिक्स नट्स
  • 1 टीस्पून बेकिंग पाउडर
  • 1/2 टीस्पून बेकिंग सोडा
  • 1/2 टीस्पून दालचीनी पाउडर
  • 1/2 टीस्पून अदरक पाउडर
  • 1/8 टीस्पून जायफल पाउडर
  • 1 टीस्पून वनीला एसंस
  • 1 टेबलस्पून नींबू का रस

🍳 विधि

Time 1 से 1.5 घंटे
Servings 8 - 10
- सबसे पहले माइक्रोवेव को 180 degree तापमान पर प्रीहीट करने के लिए रख दें.
- एक बर्तन में कद्दू की प्यूरी, चीनी, दालचीनी पाउडर, अदरक पाउडर, जायफल पाउडर, और वनीला एसंस डालकर मिक्स कर लें.
- अब बटर डालकर अच्छी तरह से फेंट लें.
- जब बटर अच्छी तरह से मिक्स हो जाए तब नींबू का रस डालकर मिक्स करें और चीनी के पूरी तरह से घुलने तक फेंटें.
- इसके बाद कोकोनट मिल्क डालकर मिक्स करें.
- अब एक प्लेट में मैदा, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा एक साथ छान लें.
- इस पाउडर को कोकोनट वाले मिश्रण में मिलाएं.
- फिर मिक्स नट्स डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर एक गाढ़ा बटर तैयार कर लें.
- अब बेकिंग ट्रे में टिशु पेपर रख कर उसे बटर से ग्रीस करें.
- तैयार मिश्रण को ट्रे में डालकर सेट करें और माइक्रोवेव में 1 से 1.5 घंटे के लिए रख दें.
- तय समय के बाद टूथ पिक की मदद से चेक करके देख लें कि ब्रेड तैयार है या नहीं. अगर नहीं है तो 5 मिनट और बेक कर सकते हैं.
- तैयार है कद्दू की ब्रेड. इसे मनचाहे पीस में काट कर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

स्नैक्स में बेस्ट है कद्दू से बनने वाली ये ब्रेड एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1.5 कप मैदा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes