Full Version →

स्नैक्स में बनाएं प्याज पत्तागोभी के पकौड़े

स्‍नैक्‍स वेज

चाय और पकौड़े की जुगलबंदी सभी को पसंद आती है. अगर पकौड़े चटपटे और क्रिस्पी बन जाए तो फिर क्या ही कहने. ऐसे में आपके स्वाद को बरकरार रखने के लिए हम बता रहे हैं प्याज पत्तागोभी के पकौड़े की रेसिपी.

Servings
1 - 2
★ 4
Rating
1 rating

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक बर्तन में बेसन, पत्तागोभी, प्याज, हरा धनिया और बेकिंग सोडा के अलावा सभी मसाले मिला लें.
  2. 2
    अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पकौड़े का घोल तैयार करें. घोल न तो अधिक पतला हो और न ही बहुत ज्यादा गाढ़ा.
  3. 3
    मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गरम होने के लिए रखें.
  4. 4
    अब घोल में बेकिंग सोडा मिलाकर एक बार अच्छी तरह से मिक्स करें.
  5. 5
    तेल गरम हुआ है या नहीं ये देखने के लिए 1-2 बूंदे इसमें घोल की डालकर देखें. अगर तेल पूरी तरह गरम हो गया है तो घोल की बूंद तुरंत ऊपर आ जाएगी.
  6. 6
    अब गरम तेल में हाथ से पकौड़े का घोल डालते जाएं.
  7. 7
    पकौड़ों को सुनहरा होने तक तलें.
  8. 8
    एक प्लेट पर टिशू पेपर रखकर सारे पकौड़े निकाल लें.
  9. 9
    इसी तरह से सारे पकौड़े तल लें.
  10. 10
    तैयार है प्याज पत्तागोभी के पकौड़े. गरमागरम सॉस के साथ सर्व करें.
#pyaz patta gobhi ke pakode #easy pyaz patta gobhi ke pakode #tasty pyaz patta gobhi ke pakode #home made pyaz patta gobhi ke pakode #pyaz patta gobhi ke pakode bnae vidhi #patta gobhi ke pakode in hindi #how to make patta gobhi ke pakode in hindi #how to
View Full Version