आपने अभी तक कई तरह के चीले का स्वाद लिया होगा, लेकिन आज बनाएं प्याज-शिमला मिर्च का चीला. यह आसानी से कम समय में बनकर तैयार हो जाता है और बहुत ही स्वादिष्ट लगता है.
Servings
1 - 2
★ 4.6
Rating
8 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
2 कप बेसन
1 प्याज (कटी हुई)
1 शिमला मिर्च (कटी हुई)
1 आलू (कद्दूकस किया हुआ)
1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1 टीस्पून अजवायन
1/4 टीस्पून गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, रिफाइंड तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले एक बर्तन में बेसन, प्याज, शिमला मिर्च, आलू, अजवायन, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डाल दें.
2
अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए हल्का गाढ़ा घोल तैयार कर लें.
3
मीडियम आंच पर तवा रखें इसमें थोड़ा सा तेल डालकर गर्म होने दें.
4
तेल के गर्म होते ही घोल का एक बड़ा चम्मच तवे पर चारों तरफ फैलाते हुए डालें.
5
मिनट तक मीडियम आंच पर पकाएं फिर चीले को पलटकर दूसरी तरफ से भी सेंक लें.
6
इसी तरह से बाकी चीले भी तैयार कर प्लेट में रखते जाएं.
7
तैयार है प्याज-शिमला मिर्च का चीला. इसे चटनी या सॉस के साथ सर्व करें.
#onion capsicum cheela#esy onion capsicum cheela#tasty onion capsicum cheela#home made onion capsicum cheela#pyaz shimla mirch ka cheela#onion capsicum cheela bnae vidhi#how to make onion capsicum cheela in hindi#how to make onion capsicum cheela