बारिश का मौसम हो या शाम की चाय, मिर्ची वड़ा बनाने के लिए किसी खास वजह या खास दिन का इंतजार करने की जरूरत नहीं है, शेफ से सीखें राजस्थानी मिर्ची वड़ा बनाना...
Servings
2 - 4
★ 4.5
Rating
53 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
4-5 बड़ी हरी मिर्च
2-3 आलू उबले हुए
1 छोटा कप कटा हुआ प्याज
3-4 कटी हुई हरी मिर्च, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटा चम्मच जीरा, नमक सवाद अनुसार, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1 चुटकी हींग
1 कप बेसन, तलने के लिए तेल
🍳 विधि
1
एक पैन में एक चम्मच तेल डालकर गर्म करें. फिर इसमें जीरा, प्याज , हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर मिलाकर भून लें और आखिरी में इसमें आलू डालकर अच्छी तरह मैश कर लें.
2
अब एक बर्तन में बेसन , नमक, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और पानी डालें अच्छी तरह फेंटकर घोल बना लें.
3
मध्यम आंच पर एक कड़ाही में तेल गर्म होने के लिए रखें.
4
अब बड़ी वाली मिर्च लें और इसे बीच में से चीरकर प्याज और आलू वाला मिश्रण भरें फिर बेसन के घोल में डुबोकर तल लें.
5
गर्मागर्म मिर्ची वड़ा को चटनी या सॉस के साथ सर्व करें.
6
आप वीडियो देखकर भी मिर्ची वड़ा बना सकते हैं.
#indian kitchen#indian spices#indian food#rajasthani mirchi vada#rajasthani food#spicy food#learn from chef how to cook mirchi vada#pakwangali videos#video recipes#how to make rajasthani mirchi wada recipe in hindi