जिस मिर्चीबड़े की तारीफ मोदी जी ने की, ऐसे बनाते हैं उसे

जिस मिर्चीबड़े की तारीफ मोदी जी ने की, ऐसे बनाते हैं उसे

बारिश का मौसम हो या शाम की चाय, मिर्ची वड़ा बनाने के लिए किसी खास वजह या खास दिन का इंतजार करने की जरूरत नहीं है, शेफ से सीखें राजस्थानी मिर्ची वड़ा बनाना...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 4-5 बड़ी हरी मिर्च
  • 2-3 आलू उबले हुए
  • 1 छोटा कप कटा हुआ प्याज
  • 3-4 कटी हुई हरी मिर्च, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच जीरा, नमक सवाद अनुसार, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 चुटकी हींग
  • 1 कप बेसन, तलने के लिए तेल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- एक पैन में एक चम्मच तेल डालकर गर्म करें. फिर इसमें जीरा, प्याज , हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर मिलाकर भून लें और आखिरी में इसमें आलू डालकर अच्छी तरह मैश कर लें.
- अब एक बर्तन में बेसन , नमक, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और पानी डालें अच्छी तरह फेंटकर घोल बना लें.
- मध्यम आंच पर एक कड़ाही में तेल गर्म होने के लिए रखें.
- अब बड़ी वाली मिर्च लें और इसे बीच में से चीरकर प्याज और आलू वाला मिश्रण भरें फिर बेसन के घोल में डुबोकर तल लें.
- गर्मागर्म मिर्ची वड़ा को चटनी या सॉस के साथ सर्व करें.
- आप वीडियो देखकर भी मिर्ची वड़ा बना सकते हैं.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5 (53 ratings)
4.5 avg from 53 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

जिस मिर्चीबड़े की तारीफ मोदी जी ने की, ऐसे बनाते हैं उसे एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 4-5 बड़ी हरी मिर्च और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes