Full Version →

राजमा गलौटी कबाब

स्‍नैक्‍स वेज,पार्टी

राजमा को चावल के साथ खाने का मजा शायद और किसी भी डिश में न आए लेकिन क्या आपने राजमा के बने गलौटी कबाब का स्वाद चख है. अगर नहीं तो आज ही ट्राई करें...

Servings
4 - 6
★ 4
Rating
10 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 - 6

🍳 विधि

  1. 1
    एक बॉउल में आलू और राजमा को मैश करके अलग रख लें.
  2. 2
    अब सबसे पहले एक कड़ाही में मीडियम आंच पर तेल गरम करें और प्याज डालकर सुनहरा होने तक तल लें.
  3. 3
    अब एक तेल सोखने वाले कागज पर प्याज निकालकर एक तरफ रख दें.
  4. 4
    अब एक पैन में तेल गरम करें और उसमें अदरक-हरी मिर्च डालकर 30 सेकेंड तक भून लें.
  5. 5
    तेल छोड़कर बची हुई सामग्री डालकर 5 मिनट तक पका लें.
  6. 6
    अब इस मिश्रण को 5 बराबर भाग में बांट लें और प्रत्येक भाग के चपटे गोल कबाब बना लें.
  7. 7
    कड़ाही में मध्यम आंच पर तेल गरम कर लें और कबाब डालकर उनके सुनहरा होने तक तल लें.
  8. 8
    कबाब को तेल सोखने वाले कागज पर निकाल लें और अपनी पसंद की चटनी या सॉस के साथ गरमागरम सर्व करें.
#Rajma Galouti Kebab #Rajma Galouti Kebab recipe in Hindi #Kebabs and Tikkis Recipes #How to make Rajma Galouti Kebab at home
View Full Version