राजमा गलौटी कबाब
Back
स्‍नैक्‍स वेज,पार्टी

राजमा गलौटी कबाब

राजमा को चावल के साथ खाने का मजा शायद और किसी भी डिश में न आए लेकिन क्या आपने राजमा के बने गलौटी कबाब का स्वाद चख है. अगर नहीं तो आज ही ट्राई करें...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • 3/4 कप प्याज, कटा हुआ
  • 2 चम्मच घी
  • 2 चम्मच अदरक, बारीक कटी हई
  • 1 1/2 चम्मच हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/2 कप पनीर
  • 3/4 कप राजमा, उबले हुए
  • 1/2 कप आलू, उबले हुए
  • 1 चम्मच कटा हरा धनिया
  • 1/2 चम्मच गरम मसाला
  • 1 चम्मच तेल, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 4 - 6

- एक बॉउल में आलू और राजमा को मैश करके अलग रख लें.
- अब सबसे पहले एक कड़ाही में मीडियम आंच पर तेल गरम करें और प्याज डालकर सुनहरा होने तक तल लें.
- अब एक तेल सोखने वाले कागज पर प्याज निकालकर एक तरफ रख दें.
- अब एक पैन में तेल गरम करें और उसमें अदरक-हरी मिर्च डालकर 30 सेकेंड तक भून लें.
- तेल छोड़कर बची हुई सामग्री डालकर 5 मिनट तक पका लें.
- अब इस मिश्रण को 5 बराबर भाग में बांट लें और प्रत्येक भाग के चपटे गोल कबाब बना लें.
- कड़ाही में मध्यम आंच पर तेल गरम कर लें और कबाब डालकर उनके सुनहरा होने तक तल लें.
- कबाब को तेल सोखने वाले कागज पर निकाल लें और अपनी पसंद की चटनी या सॉस के साथ गरमागरम सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (10 ratings)
4 avg from 10 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

राजमा गलौटी कबाब एक लोकप्रिय वेज,पार्टी रेसिपी है, जिसे 3/4 कप प्याज, कटा हुआ और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes